निर्भीक कलम
देहरादून: अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत रायपुर स्थित रक्षा इलेक्ट्रोनिक अनुसंधान संस्थान रायपुर डील में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया योग दिवस मे मुख्य अतिथि मैं संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व गुरु भारत की संस्कृति योग आज पूरा विश्व मना रहा है। योग भारतीय संस्कृति का एक अहम अंग है। इस वर्ष योग दिवस की थीम है योग फॉर हेल्थ एंड सोसाइटी योग और विज्ञान का परस्पर समन्वय है।स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है।योग क्रियाओं द्वारा बिना पैसे खर्च किए स्वस्थ रहा जा सकता है।योग के महत्व जानकारों का कहना है कि योग सिर्फ व्यायाम की एक शाखा नहीं बल्कि एक अनुशासन है जो आसनों व ध्यान के माध्यम से शरीर को रोगमुक्त व स्वस्थ रखने , मन को तनाव मुक्त व शांत रखने तथा वजन को नियंत्रित रखने सहित कई फायदे देता है।
इस मौके पर लाल चंद मंगल, उत्कृष्ट वैज्ञानिक एवं निदेशक,डील प्रयोग शाला,डी 0 आर0 डी0ओ0 देहरादून,डील के वरिष्ठ वैज्ञानिक, सत्येन्द्र शर्मा,योग शिक्षक, नीतू कांडपाल, किरन चौहान, सोनाली अग्रवाल, सरिता यादव,रितु सैनी,शशि गोर,त्रिलोक कुमार सैनी, रजनीश सिंघल आदि मौजूद रहे।



More Stories
डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
निराश्रित एवं पालतू पशुओं के प्रभावी प्रबन्धन को लेकर डीएम सख्त, विकसित होगा पशु पंजीकरण एवं मॉनिटरिंग पोर्टल