निर्भीक कलम
ऋषिकेश: पौड़ी जिले के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती की लाश मिलने के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एसओ थाना लक्ष्मण झूला से फोन पर वार्ता करते हुए युवती की पहचान व उसकी मौत के कारणों की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए है। मामले में थाना लक्ष्मण झूला एसओ ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती की लाश ऋषिकेश के पास नीलकंठ पैदल मार्ग पर झाड़ियों में पड़ी मिली है। सोमावर सुबह नीलकंठ पैदल मार्ग पर धांधला पानी से पुलिया खेत के लिए जाने वाले रास्ते पर युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है, शव को कब्जे में लेकर एम्स मोर्चरी में रखा गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि युवती के गले में फंदा मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया इस बात की पुष्टि हुई है कि उसकी गला घोट कर हत्या की गई थी। परन्तु अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामलें में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस द्वारा टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि आजकल यात्रा का सीजन है और इस समय में ऐसी घटना का होना अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने पुलिस को हर प्रकार से महिला सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए घटना की गम्भीरता से जांच करने के लिए निर्देशित किया है।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री