डेंगू के प्रसार पर नियंत्रण हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को 20 फॉगिंग मशीन दी तथा मशीनों के संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु धन स्वीकृति एवं आंवटन किया गया है
निर्भीक कलम
देहरादून, 09 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी सविन बंसल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु निरंतर प्रयासरत है, इसी के क्रम में आज जिला चिकित्सालय को डेंगू/मलेरिया जांच हेतु एलिसा मशीन जिला चिकित्सालय को दी तथा सीएमओ को 20 फागिंग मशीन एवं स्प्रे मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। डीएम स्वयं चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण कर चिकित्सालयों की व्यवस्था देख रहे हैं। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद अवस्थित चिकित्सालयों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून द्वारा जनपद अवस्थित चिकित्सालयों का निरीक्षण गतिमान है।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बैठक के दौरान चिकित्सालयों में जो सुविधाएं बताई जा रही हैं, निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्साल में उपलब्ध हों यह सुनिश्चित कर लिया जाए। यदि उपकरण एवं अन्य सुविधाओं की कमी है तो उसकी मांग कर ली जाए।



More Stories
डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
निराश्रित एवं पालतू पशुओं के प्रभावी प्रबन्धन को लेकर डीएम सख्त, विकसित होगा पशु पंजीकरण एवं मॉनिटरिंग पोर्टल