सीबीएसई नॉर्थ जोन क्रिकेट कंपटीशन का शुभारंभ किया
निर्भीक कलम
जसपुर, 24 जुलाई: खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को उधम सिंह नगर में जसपुर स्थित ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी में सीबीएसई नॉर्थ जोन क्रिकेट कंपटीशन का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 2000 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बीते एक दशक में खेल और खिलाड़ियों के प्रति समाज की सोच में बड़ा बदलाव आया है । पहले खेल को करियर के रूप में नहीं देखा जाता था। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब युवा खेल में प्रतिभा दिखाकर अपने भविष्य को संवार रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बढ़ावा देने में प्रदेश सरकार हमेशा आगे रही है और राज्य के लिए पदक जीतने पर हम सीधे सरकारी नौकरी दे रहे हैं।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहले जनता की तरफ से सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल और स्कूल की मांग होती थी, लेकिन समाज की सोच बदलने के बाद अब हर जगह से स्टेडियम और खेल मैदान बनाए जाने की मांग उठने लगी है।
इस अवसर पर काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, सुनील कंबोज, सुमित कंबोज, मधु शर्मा, पुष्कर काला, राजकुमार चौहान आदि उपस्थित रहे।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री