निर्भीक कलम
दिनांक 09 अगस्त, 2025 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तरकाशी के धराली में 05 अगस्त की आपदा के कारण फंसे लोगों/तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू जारी है। वायुसेना के विमान, चिनूक, एमआई-17 और चीता हैलीकाप्टर की मदद से यहां फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। शनिवार को 58 तीर्थयात्रियों को हर्षिल से जौलीग्रांट, देहरादून पहुंचाया गया। उत्तरकाशी से अभी तक 170 लोगों को सुरक्षित देहरादून जौलीग्रांट पहुंचाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जा चुका है। हैदराबाद के 04 साइन्टिस्टों की टीम को भी आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उत्तरकाशी-धराली पहुंचाया गया है।
जिला प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैदी के साथ एयरपोर्ट पर तैनात है। देहरादून एयरपोर्ट पर लाए जा रहे यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक उपचार, निःशुल्क दवा वितरण और रिफ्रेशमेंट कराने के बाद स्पेशल वाहनों से आईएसबीटी देहरादून और ऋषिकेश भेजा जा रहा है। जहां से यात्री अपने अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे है। उत्तरकाशी से हैलीकॉप्टर द्वारा सकुशल देहरादून पहुंचाने के लिए तीर्थयात्रियों ने उत्तराखंड सरकार का आभार जताया।
जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम तत्परता के साथ राहत कार्यो में जुटी है। रेस्क्यू कार्यो के लिए सभी आवश्यक संशाधनों को धराली भेजा जा रहा है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शनिवार को 125 केवी का जेनसेट, ओयल बैरल सहित जरूरी राहत सामग्री धराली भेजी गई।
इस दौरान जौलीग्रांट में एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंढियाल, एसडीएम योगेश मेहरा, खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता सहित तहसील और ब्लाक के तमाम अधिकारी व कार्मिक मौजूद थे।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री