निर्भीक कलम
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि नरेंद्र मोदी का लोकसभा सदस्य के रूप में यह तीसरा कार्यकाल है। बधाई देते हुए ऋतु खण्डूडी ने कहा कि आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सरकार को भारत की जनता ने फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी है।
उन्होंने कहा की निश्चित ही आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मोदी सरकार देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे। यह ऐतिहासिक क्षण हमारे देश के लोकतंत्र की शक्ति व जनता के विश्वास को दर्शाता है।
उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की उन्हे पूर्ण विश्वास है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार विकसित भारत की संकल्पना को साकार को साकार करेगी।



More Stories
डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
निराश्रित एवं पालतू पशुओं के प्रभावी प्रबन्धन को लेकर डीएम सख्त, विकसित होगा पशु पंजीकरण एवं मॉनिटरिंग पोर्टल