सलालम और बीच वॉलीबॉल के पदक विजेताओं को पहनाए मेडल
निर्भीक कलम
पौडी / टिहरी 6 फरवरी: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या पौड़ी जनपद के फूल चट्टी में आयोजित हो रही एक्सट्रीम सलालम प्रतियोगिताओं के फाइनल और सेमीफाइनल मैच मे खेल रहे उत्तराखंड के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंची। खेल मंत्री ने एक्सट्रीम सलालम और बीच वॉलीबॉल के पदक विजेताओं को पदक वितरित किए।
इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मां गंगा की कल कल करती लहरों के बीच तेज प्रवाह की चुनौतियों से जूझते खिलाड़ियों के कौशल को देखना बहुत रोमांचक अनुभव रहा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक्सट्रीम सलालम की K1 mens final इवेंट में जनपद टिहरी निवासी अमित थापा को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी।
इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी जनपद के शिवपुरी में आयोजित हो रहे बीच वालीबॉल इवेंट के पदक विजेताओं को मेडल प्रदान किए और उन्हें उनके शानदार खेल और जीत के लिए बधाई दी।
यहां खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड ने इन खेलों के आयोजन में अतिथि देवो भव: के भाव को सही अर्थों में चरितार्थ करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि एक खेल मंत्री के तौर पर मुझे खुशी है कि हमारे मेहमान देवभूमि से खुशनुमा यादें लेकर लौट रहे हैं।
इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह , डीओसी बिल्किस मीर, कुलदीप सिंह और ग्रीस से यहां कोचिंग देने के लिए आए क्रिस्टो आदि मौजूद रहे।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री