निर्भीक कलम
देहरादून दिनांक 19 जनवरी 2025, मसूरी में रिक्शा चालकों को गोल्पकार्ट चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा ब्रांड मसूरी को बढाने के लिए निरंतर प्रयासरत् हैं। इसके लिए मसूरी में पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों हेतु सुगम व्यवस्था बनाने के लिए गोल्पकार्ट सुविधा शुरू की गई है।
डीएम द्वारा मसूरी में रिक्शा संचालकों की आथिर्की को मध्यनजर रखते हुए रिक्शा संचालकों को गोल्फकार्ट चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय रिक्शा संचालकों के हितों कोे ध्यान में रखते हुए उनको ही गोल्फकार्ट संचालन के प्रशिक्षित किया जा रहा है। वहीं मसूरी में गोल्पकार्ट की दरें भी तय कर दी गई है। मसूरी में पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी के आदेशानुसार पांच मार्गों पर गोल्फकार्ट संचालित किये जाएंगे। इसके लिए किराया भी निर्धारित कर लिया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार पिक्चर पैलेस से झूलाघर एवं झूलाघर से पिक्चर पैलेस के लिए प्रति व्यक्ति 80 रुपये, झूलाघर से लाइब्रेरी चौक एवं लाइब्रेरी चौक से झूलाघर के लिए 80 रुपये प्रति व्यक्ति, पिक्चर पैलेस से लंढौर एवं लंढौर से पिक्चर पैलेस के लिए 80 रुपये, ग्रीन चौक से कैमल्स बैंक रोड होते हुए अंबेडकर चौक एवं अंबेडकर चौक से ग्रीन चौक तक 80 रुपये प्रति व्यक्ति तथा लाइब्रेरी चौक से कंपनी गार्डन एवं कंपनी गार्डन से लाइब्रेरी चौक तक के लिए 120 रुपये प्रति व्यक्ति किराया निर्धारित किया गया है।



More Stories
डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
निराश्रित एवं पालतू पशुओं के प्रभावी प्रबन्धन को लेकर डीएम सख्त, विकसित होगा पशु पंजीकरण एवं मॉनिटरिंग पोर्टल