निर्भीक कलम
देहरादून :जनपद में जिला प्रशासन द्वारा संचालित भिक्षावृति उन्मूलन अभियान के तहत आज तैनात टीम द्वारा सर्च करते हुए सहारनपुर चौक के पास एक बालक को भीख मांगते हुए देखा गया।
जिसे टीम के सदस्य द्वारा रेस्क्यू कर, कोतवाली थाने में ले आये जहाँ पर बालक की जीडी कराई गई और उसके पश्चात मेडिकल कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया और बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बालक को शिशु सदन में दाखिल किया गया। जिला प्रशासन द्वारा नगरवाशियो से निरंतर अपील किया जा रहा है कि बच्चों को भिक्षा नहीं दें, बल्कि भोजन, सरक्षण, स्नेह व शिक्षा दें।
भिक्षावृत्ति उन्मूलन सर्च अभियान के टीम होमगार्ड वीरपाल सिंह राणा व होमगार्ड हेमा तथा चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सदस्य सविता गोगिया आदि शामिल थे।



More Stories
डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
निराश्रित एवं पालतू पशुओं के प्रभावी प्रबन्धन को लेकर डीएम सख्त, विकसित होगा पशु पंजीकरण एवं मॉनिटरिंग पोर्टल