खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र
वन विभाग के राज्य और केंद्रीय अधिकारियों की बैठक जल्द कराने को कहा
निर्भीक कलम
देहरादून, 19 मई प्रदेश सरकार किसी भी सूरत में आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने की तैयारी में जुटी है। इसे सुनिश्चित करने के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।
ज्ञात हो कि प्रदेश में पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री की मुख्य घोषणाओं में शामिल है और इसके विधेयक को संशोधन के बाद राज्यपाल पहले ही अधिसूचित कर चुके हैं। हल्द्वानी के गौलापार खेल परिसर में विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी है। लेकिन इसमें कुछ बिंदुओं पर राज्य सरकार के प्रस्ताव पर वन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय ने आपत्ति जताई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस बारे में मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि वह अपनी देखरेख में वन विभाग के राज्य और केंद्र के अधिकारियों की बैठक जल्द से जल्द आयोजित करें और इन आपत्तियों को निस्तारित कराएं। पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी करने को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने पत्र में इसके अलावा 38 वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने और पदक विजेताओं को नगद इनाम धन राशि दिए जाने के मामलों में भी त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री