निर्भीक कलम
नेपाल के धनगढी कैलाली में दो दिवसीय भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सम्मेलन दिनांक 07 एवं 08 जून को आयोजित किया गया जिसमें उत्तराखंड से साहित्य के क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित हल्द्वानी की साहित्यकार एवं जीजीआईसी बाजपुर में कार्यरत हिंदी शिक्षिका डॉ शशि जोशी को नेपाल सरकार द्वारा साहित्यिक अवदान हेतु सम्मानित किया गया।
नेपाल के उपकुलपति टी एन जोशी द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। नेपाल के प्रसिद्ध साहित्यकार स्व.पहलमान सिंह स्वाँर की स्मृति में आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह ने किया । भारत नेपाल की साहित्यिक एवं संस्कृति को सुदृढ़ तथा सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में साहित्य,कला,नृत्य संगीत जगत की विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री राजेन्द्र सिंह रावल(सुदूर पश्चिम प्रज्ञा प्रतिष्ठान)
शिक्षा मंत्री मेघराज खड़का (सुदूर पश्चिम प्रज्ञा प्रतिष्ठान)
उपकुलपति डॉ टी एन जोशी( सुदूर पश्चिम प्रज्ञा प्रतिष्ठान)
पशुपति अखाड़ा के महंत श्री 1008 विश्व गुरु गौरी शंकराचार्य महाराज आदि उपस्थित रहे।
भारत की ओर से हेमा जोशी ’परू’ बसंती सामंत भूपेन्द्र सिंह ताऊ हेमंत गुरु जी व डॉ पीताम्बर अवस्थी महेश चंद्र बराल ओमश्री आदि ने प्रतिभाग किया।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री