मुख्यधारा शिक्षा से जुड़ने लगे सड़क पर घूमतु बच्चे
20 बालक और 6 बालिकाएं आज आधुनिक इंटेंसिव केयर शेल्टर में शिक्षा प्राप्त करने पहुंचे,
निर्भीक कलम
डीएम देहरादून सविन बंसल ने भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया जिसके फलस्वरुप भिक्षावृत्ति में लिप्त तथा सड़क पर घुमंतू बच्चों को आम बच्चों की भांति मुख्य धारा शिक्षा से जोड़ा जा रहा है. बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा से जोड़ने का प्रयास सफल होता दिख रहा है अब बच्चे स्वयं ही ज्ञान प्राप्त करने हेतु इंटेंसिव केयर सेंटर में पहुंचने लगे हैं.
आज जो बच्चे शिक्षा प्राप्त करने पहुंचे उनमें 15 बच्चे रेस्क्यू किए गए थे जो अब शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तथा 11 बच्चे शिशु निकेतन से शिक्षा प्राप्त करने आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर पहुंचे.



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री