निर्भीक कलम
देहरादून 05 जून, 2025
जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पंजीकरण हेतु सर्वे की सुविधा 18 जून, 2025 तक खुली हुई है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपील की है कि जनपद के इच्छुक ग्रामीण आवासहीन परिवार सर्वे में अपना नाम दर्ज करने के लिए संबंधित विकासखंड में खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि यह आवश्यक है कि इच्छुक ग्रामीण आवासहीन परिवार उसी ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में दर्ज हो, जिसमें वह पंजीकरण कराना चाह रहा है।

More Stories
हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, जनता की हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग-डीएम हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, जनता की हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग-डीएम
रानीखेत स्थित को-ऑपरेटिव ड्रग फैक्ट्री के फिर बहुरेंगे दिनः डॉ. धन सिंह रावत
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का साथ शहीद मेले का हुआ शुभारंभ