निर्भीक कलम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्यटन एवं शिक्षा के क्षेत्र में निवेश के इच्छुक निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रतीक सूरी, सी०ई०ओ० मासेर ग्रुप, हेमन्त मैनी, एम०डी०आर० इवैस्टमेंट कम्पनी के यू०के० हैड ऑफ, आदित्य विक्रम सोमानी, वी०पी० बिजनैस डेवलपमेंट, सुश्री उर्वशी सहाय,ग्लोबल मैनेजमेंट कंसलटेंट शामिल थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निवेशकों को आश्वासन दिया कि राज्य में लाइसेंस सहित सभी औपचारिकताओं के तत्परता से अनुमोदन हेतु सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था की गई है। प्रदेश सरकार ने व्यवसायों की स्थापना के लिए सभी स्वीकृतियों के लिए वन स्टॉप सेवा शुरू की है। राज्य में उद्योगों की स्थापना हेतु पर्याप्त लैंड बैंक उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योग समूहों को उद्योग स्थापित करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। राज्य में मजबूत नीतिगत ढांचे में निवेश के लिए और नीतियों को निवेशकों के हितैषी बनाने के लिए प्रभावी कार्य किये गए हैं। शासन- प्रशासन द्वारा निवेशकों के साथ प्रभावी समन्यव एवं संवाद स्थापित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं है। राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के साथ इकोलोजी व इकॉनमी में संतुलन बनाते हुए अधिकाधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए पलायन को रोकना है।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री