निर्भीक कलम
शाहजहांपुर : इन दिनों उत्तराखंड के चंपावत ज़िले में स्थित मां पूर्णागिरी धाम में श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आ रहे हैं। धाम में उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन मां के दर्शनों के लिए पहुंचते है।
बीते रोज शनिवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के सिधौली क्षेत्र से बड़ा जेठा गांव से एक प्राइवेट बस में सवार होकर श्रद्धालु दर्शनों के लिए जा रहे थे।

इस बीच बस खुटार इलाके की गोला बाईपास पर एक ढाबे में खाने के लिए रूकी तभी गिट्टी से भरे एक ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी और बस के ऊपर ही पलट गया।इस कारण बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई इनमे बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाल तब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी थी। एंबुलेंस के माध्यम से करीब 10 लोगों को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए पहुंचाया गया।
वहीं पुलिस अभी हादसे के कारणों की जांच कर रही है और शवों की शिनाख्त की जा रही है।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री