निर्भीक कलम
पौड़ी : आज दिनाँक 23 जून 2024 को धुमाकोट थाना से सूचना प्राप्त हुई कि धुमाकोट भौन रोड पर एक ट्रक (UK19CA1110) खाई में गिर गया है, जिसमें तीन लोग सवार थे। इस सूचना पर उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।SDRF रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया। टीम ने त्वरित और कुशलता से सभी आवश्यक कदम उठाते हुए खाई में गिरे ट्रक में फंसे सभी व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घायल व्यक्तियों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया।
*घायलों का विवरण:-*
1. बलवीर सिंह पुत्र कृपाल सिंह, उम्र-30 वर्ष, निवासी रामनगर।
2. महेंद्र पुत्र गोपाल सिंह, उम्र-40 वर्ष,निवासी रामनगर।
3. ज्ञान चन्द पुत्र पवन कुमार, उम्र-45 वर्ष, निवासी रामनगर।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री