October 3, 2026

निर्भीक कलम

सच कलम से

विभिन्न आयु वर्ग में स्थानीय कॉस कंट्री का आयोजन

निर्भीक कलम

कोटद्वार।खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून के तत्वधान में जिला खेल कार्यालय पौडी के सौजन्य से कार्यालय शशिधर भट्ट स्टेडियम कोटद्वार द्वारा राष्ट्रीय पर्व 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी एंव लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर दि० 02/10/2026 की सांय 3:00 बजे विभिन्न आयु वर्ग में स्थानीय कॉस कंट्री का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र के ओपन बालक 30 बालिका 25, अण्डर-16 बालक 120 बालिका 40 द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं पुरुस्कार वितरण प्रधानाचार्य जे०पी० इण्टर कॉलेज श्री कैलास कुकरेती जी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रकाश चंद भारद्वज के कर कमलो द्वारा किया गया एवं प्रतियोगिता मे सम्मिलित समस्त खिलाड़ीयो को पढाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान केन्द्रीत करते हुए भविष्य मे और अधिक मेहनत करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संचालक श्री श्याम सिंह डांगी, श्री विकम सिंह नेगी, श्रीमान सिंग थापा, श्री महेन्द्र सिंह रावत, श्री तेजेन्द्र रावत, श्री शिवांश रावत, श्री अमन रावत एवं भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।