अब तक 206 यात्रियों को लाया जा चुका जौलीग्रांट
निर्भीक कलम
दिनांक 10 अगस्त, 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तरकाशी के धराली में आपदा के कारण फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है। वायुसेना के विमान, चिनूक, एमआई-17 और चीता हैलीकाप्टर की मदद से यहां फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। रविवार को 36 तीर्थयात्रियों को हर्षिल से जौलीग्रांट पहुंचाया गया। उत्तरकाशी से अभी तक 206 लोगों को सुरक्षित देहरादून जौलीग्रांट पहुंचाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जा चुका है।
जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम तत्परता के साथ राहत कार्यो में जुटी है। रेस्क्यू कार्यो के लिए सभी आवश्यक संशाधनों को धराली भेजा जा रहा है।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंढियाल, खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता सहित तहसील और ब्लाक के तमाम अधिकारी व कार्मिक तैनात है।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री