निर्भीक कलम
टिहरी : उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला और दो बच्चियों को कुचल दिया।
इस हादसे में महिला और दो बच्चियों की मौत हो गई एवं दो अन्य लोगों को हल्की चोटे आई है जो इस तेज रफ्तार वाहन की चपेटे में आए थे।
जानकारी के मुताबिक उस वक्त कार खंड विकास अधिकारी डी पी चमोली चला रहे थे जो उस वक्त नशे में थे।
सोमवार की शाम को टिहरी के बौराड़ी की रहने वाली 36 साल की रानी नेगी नगर पालिका कार्यालय रोड पर शाम की सैर पर अपनी भतीजियों दस वर्षीय अग्रिमा और सात वर्षीय अन्विता के साथ निकली थी.तभी से सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी.घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि टक्कर लगने बाद महिला और दोनों बच्चियों उछलकर काफी दूर गिरे. वहीं, कार ने दो अन्य लोगों को भी ट्क्कर मारी. मौके पर मौजूद लोगों तत्काल पांचों को जिला हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने रानी नेगी (36), अग्रिमा (10) और अन्विता (7) को मृत घोषित कर दिया।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री