राजधानी देहरादून के रायवाला स्थित राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह में 15 जनवरी से नियमित तौर पर संचालित होगा। वृद्ध आवास में रहने से लेकर भोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
वृद्ध आवास में 25 वृद्ध एवं अशक्त व्यक्तियों के लिए निशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की ओर से निशुल्क आवासीय सुविधा पाने के लिए 7500351411 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जिस की वृद्धजन व उनके परिवार संबंधी फोन के माध्यम से भी जानकारी ले सकते हैं। जिला प्रशासन देहरादून व समाज कल्याण विभाग द्वारा भोजन व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी तरह से संपन्न हो चुकी है। जिससे कि आगामी 15 जनवरी से वृद्ध आवास में रहने वाले लोगों को निशुल्क पौष्टिक एवं संतुलित भोजन की व्यवस्था उपलब्ध की जाएगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि भोजन के टेंडर की प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी तक पांच वृद्ध जनों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जो कि यहां आने के लिए इच्छुक है। उन्होंने बताया कि अभी इस आवास में 25 वृद्ध जनों के रहने की व्यवस्था है। जो की सभी वृद्ध जनों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक सुविधा देने के लिए तैयार है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून मोबाइल 9412114011



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री