राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित की गई बैठक
निर्भीक कलम
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव होंगे। इसके लिए महाविद्यालय ने पूरी तैयारियां कर ली है। इस दौरान महाविद्यालय व पुलिस ने शांति में खलल डालने वालों को चेतावनी दी। कहा कि व्यवस्था में किसी भी तरह का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।शुक्रवार को महाविद्यालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। महाविद्यालय व पुलिस ने छात्र नेताओं व अन्य छात्रों को चुनावी प्रक्रिया को शांति से संपन्न करवाने की अपील की। प्राचार्य डा. चौहान ने विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताया। कहा कि शनिवार सुबह आठ बजे से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। जिस विद्यार्थी के पास पहचान पत्र होगा उसे ही मतदान करने की इजाजत होगी। बिना पहचान पत्र वाले विद्यार्थियों का महाविद्यालय में प्रवेश निषेध होगा। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राज विक्रम सिंह ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस की विशेष टीम महाविद्यालय में मौजूद रहेगी। बिना प्रशासन की इजाजत के विजय जुलूस भी नहीं निकलने दिया जाएगा। कहा कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी छात्र नेता शांति पूर्वक चुनाव संपन्न करवाने में महाविद्यालय व पुलिस का सहयोग करें



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री