निर्भीक कलम
आज पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस विभाग द्वारा द्वारा यौन अपराध पीड़ित बालिकाओं के पुनर्वास विषय पर सभी स्टेक होल्डर्स के साथ पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में एक दिवसासीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि समीक्षा शर्मा विधि अधिकारी निदेशालय महिला कल्याण,जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट एवं वन स्टॉप सेंटर से कॉर्डिनेटर माया नेगी शामिल हुई।
कार्यशाला में स्टेक होल्डर्स को संबोधित करते हुए विधि अधिकारी समीक्षा शर्मा ने यौन अपराध पीड़ित बालिकाओं के लिए केंद्र पोषित योजना,पीड़िता को सरकार द्वारा दिए जाने वाली सहायता राशि कानूनी सुरक्षा इत्यादि विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वही ज़िला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने
ज़िला बाल कल्याण समिति के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला एवं उपस्थित पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहां की पीड़िता सबसे पहले अपराध होने के बाद पुलिस अधिकारी के संपर्क में आती है उस समय उस अधिकारी को पीड़िता के साथ बहुत विनम्र व्यवहार करना चाहिए उस समय पीड़िता की मानसिक स्थिति बहुत नाजुक होती है।
वहीं उन्होंने कुछ पुराने मामलों पर प्रकाश डालते हुए उदाहरण दिए और उपस्थित पुलिस अधिकारियों के साथ प्रश्न उत्तर का सेशन किया गया।
ज़िला प्रोबेशन अधिकारी ने पीड़िता को मिलने वाली त्वरित सहायता राशि इत्यादि विषय पर विस्तार से चर्चा की एवं जानकारी दी गई।
वन स्टॉप सेंटर से कॉर्डिनेटर माया नेगी ने पॉक्सो मामले रेप केस और एसिड अटैक मामले में पीड़िता को मिलने वाली मुआवजा धनराशि की विस्तार से जानकारी दी ।
कार्यशाला में सीओ रीना राठौर द्वारा भी प्रतिभागियों को संबोधित किया गया।
इस एक दिवसीय कार्यशाला में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नमिता मंमगाई सदस्य नीता कांडपाल सदस्य नवीन भारतीय सहित सभी थानों से महिला उप निरीक्षक सभी थानों से महिला बाल कल्याण अधिकारी डीसीपीयू स्टॉफ सहित सभी स्टेक होल्डर्स उपस्थित रहे ।

More Stories
देहरादून के मछली बाजार में युवती की निर्मम हत्या का राज्य महिला आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सख्त कार्रवाई के निर्देश
देहरादून में नई पहलः दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ
ग्रामीण समृद्धि की धुरी बनेगी सहकारी समितियांः डॉ. धन सिंह रावत