निर्भीक कलम
दुगड़डा में शहीद मेले में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में सब जूनियन बालिका वर्ग 3000 मीटर में पिंकी ने प्रथम स्थान , बालक वर्ग 5000 मीटर में आसिफ प्रथम स्थान ओपन महिला वर्ग में काजल प्रथम स्थान अंजलि द्वितीय स्थान रजत पदक और ओपन पुरुष वर्ग में अनुज प्रथम
मोहित सैनी ने द्वितीय स्थान रजत पदक अर्जित किया l विजेताओं ने अपनी जीत का श्रेय अपने इंस्ट्रक्टर तालिप खान को दिया है , पदक विजेताओं ने कोटद्वार पहुंचकर सर्वप्रथम खेल अकादमी के संरक्षक सेवानिवृत लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रपाल परवाल से आशीर्वाद लिया और उसके उपरान्त मिनी स्टेडियम पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ l सौभाग्यवश आज कोटद्वार टीम के फुटबॉल कोच साहिल रावत के जन्म दिवस के शुभ अवसर ने खुशी को दोगुना कर दिया l बच्चों ने जीत ओर जन्मदिन का जश्न उत्साह से मनाया l अकादमी के संचालक सिद्धार्थ रावत ने बताया कि जनता इंटर कॉलेज मोटाडॉक खेल मैदान में १२ माह एथलेटिक्स , फुटबॉल खेल विधाओं में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिसके फल स्वरूप एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है शहर में खेल का वातावरण बनाकर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास खेल अकादमी के द्वारा किया जा रहा है l १ अप्रैल 2025 से नया सत्र आरम्भ होने जा रहा है सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि बच्चों के खेलों में प्रतिभागिता से उनके सर्वांगीण विकास की ओर कदम आगे बढ़ाएं l

More Stories
देहरादून के मछली बाजार में युवती की निर्मम हत्या का राज्य महिला आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सख्त कार्रवाई के निर्देश
देहरादून में नई पहलः दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ
ग्रामीण समृद्धि की धुरी बनेगी सहकारी समितियांः डॉ. धन सिंह रावत