मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत
जन सामान्य से कार्यक्रम में शामिल होने की आयुष विभाग ने की अपील
निर्भीक कलम
देहरादून 13 जून, 2025 : आयुष विभाग एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० जीसीएस जंगपांगी के निर्देशों के क्रम में 15 जून को देहरादून में ‘‘रन फॉर योगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी डॉ० डीसी पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि रन फॉर योगा के माध्यम से 21 जून 2025 को होने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए जनसामान्य को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। मीडिया प्रभारी ने रूट प्लान के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि रन फॉर योगा कार्यक्रम का प्रारम्भ गांधी पार्क, देहरादून से और समापन एमकेपी कॉलेज, देहरादून में किया जाएगा। आयुष विभाग ने जनसामान्य से कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

More Stories
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का साथ शहीद मेले का हुआ शुभारंभ
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत
स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या