निर्भीक कलम
देहरादून दिनांक 05 जनवरी 2024,
जिलाधिकारी देहरादून को प्राप्त शिकायती पत्र 16-12-2024 के आधार पर रांझावाला स्थित मै० नन्दा गैस सर्विस के गैस गोदाम को 3 जनवरी को डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ती अधिकारी के0के0 अग्रवाल के नेतृत्व में सील किया गया था। सील किये गये गोदाम के बाहर 3 जनवरी की शाम को ट्रक लगाकर गेट की सील बिना तोड़े और बिना गेट खोले गोदाम परिसर में रखे गैस सिलेण्डर निकाले जाने की जानकारी हुयी, जिसके दो वीडियो जिलाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी (सदर)/ जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से प्राप्त हुए है। प्रबल सम्भावना है कि यह सिलेण्डर निकाले जाने का कृत्य गैस ऐजेन्सी संचालक लोकेश उनियाल द्वारा किया गया है, जो उचित नहीं है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिला पूर्ति अधिकारी प्राथमिकी दर्ज की गई ।

More Stories
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का साथ शहीद मेले का हुआ शुभारंभ
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत
स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या