निर्भीक कलम
सोबन सिंह जीना परिसर के सिमकनी मैदान में गूंज महोत्सव 2024-25 आयोजित हुआ। विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ की ओर से आयोजित हुए गूंज महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो पी एस बिष्ट(निदेशक), विशिष्ट अतिथि देवेंद्र पींचा (एसएसपी, अल्मोड़ा), अतिथि रमेश बहुगुणा जिला अध्यक्ष भाजपा, निक्कू नेगी जिला पंचायत सदस्य, रोहित ओझा प्रदेश मंत्री भाजयुमो,राजन चन्द्र जोशी जिला अध्यक्ष भाजयुमो, अश्विन नेगी नगर व्यापार मंडल उपसचिव, श्वेता उपाध्याय शाखा प्रबंधक अल्मोड़ा, छात्र महासंघ अध्यक्ष वरुण कपकोटी सहित छात्र महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महासंघ के अध्यक्ष वरुण कपकोटी ने बताया कि गूंज सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं संस्कृतिकर्मियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये एवं विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रो शेखर चंद्र जोशी (DSW), डॉ मनोज बिष्ट, भारतेंदु कांडपाल सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी मौजूद रहे।

More Stories
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का साथ शहीद मेले का हुआ शुभारंभ
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत
स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या