निर्भीक कलम
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुँगराकोटी ने 7 अक्टूबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़, देहरादून में नालसा (नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नशीली दवाओं के खतरे के उन्मूलन के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं), योजना, 2015, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम (PoSH) अधिनियम, नालसा (मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2015 नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि विषयों पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित छात्राओं को नशे से संबंधित जानकारी दी गई तथा उन्हे नशे से होने वाले दुष्प्रभाव (शारीरिक मानसिक आर्थिक नुकसान) के बारे में तथा पॉक्सो अधिनियम,साइबर अपराध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।
शिविर में नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गईं जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया ।उक्त शिविर में विद्यालय की प्रधानाचार्य शिवानी पेटवाल तथा अनुपमा ममगाई, शिखा उनियाल, अंजना बिष्ट उपस्थित रहे। उक्त शिविर में लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियो द्वारा प्रतिभाग किया गया।

More Stories
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का साथ शहीद मेले का हुआ शुभारंभ
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत
स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या