निर्भीक कलम
आज जिलाधिकारी सेवन बंसल ने हेम कुंड साहिब पहुंचकर रक्त दान किया चिकित्सक बोले श्री हेमकुंड साहिब में प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है उनकी सर्विस में यह प्रथम अवसर है जब किसी उच्च अधिकारी ने शिविर में आकर शिविर का अवलोकन किया तथा रक्तदान किया।
ऋषिकेश अवस्थित श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में लगे स्वास्थ्य शिविर का डीएम सविन बंसल ने किया अवलोकन.
जनपद के अलग-अलग चिकित्सालय से शिवर में आए हैं विशेषज्ञ चिकित्सक
जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों से ओपीडी में जाकर भेंट की तथा इस मानव सेवा के पुण्य कार्य में सहयोग देने के लिए चिकित्सकों को सम्मान देकर उनका हौसला बढ़ाया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी सर्विस तो जनमानस के लिए कार्य करती ही है किंतु जो सामाजिक संगठन और NGO इस कार्य में आगे आते हैं तो यह बहुत ही सफल साबित होते हैं तथा उनके साथ अन्य कम्युनिटी ग्रुप भी इस कार्य में मदद के लिए आगे आते हैं, जो बहुत ही अच्छी बात है. इस प्रकार के सेवा भाव से जहां जनमानस की सेवा होती है वही इस कार्य में लोग भी जुड़ते हैं।

More Stories
देहरादून के मछली बाजार में युवती की निर्मम हत्या का राज्य महिला आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सख्त कार्रवाई के निर्देश
देहरादून में नई पहलः दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ
ग्रामीण समृद्धि की धुरी बनेगी सहकारी समितियांः डॉ. धन सिंह रावत