निर्भीक कलम
देहरादून, 28 अप्रैल 2025 कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड स्टेट सीड एंड ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी पर जैविक उत्पादों के प्रमाणीकरण के लिए प्रतिबंध लगाए जाने के प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कृषि विभाग के सचिव को निर्देश जारी करते हुए अपर सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित करने का आदेश दिया है। समिति को निर्देशित किया गया है कि वह आगामी 10 दिनों के भीतर समस्त औपचारिकताओं की जांच कर पूरी आख्या सहित संबंधित पत्रावली प्रस्तुत करें।

More Stories
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का साथ शहीद मेले का हुआ शुभारंभ
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत
स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या