निर्भीक कलम
कोटद्वार।विकासखंड रिखणीखाल के ग्राम कोटा से सोमवार रक्षाबंधन के देर शाम लगभग 7 बजे घर से 5 वर्षीय बालक आदित्य को गुलदार उठाकर ले गया। परिजनों के चिल्लाने पर ग्रामीण एकत्रित होकर सर्च अभियान चलाने लगे।वही प्रशासन को सूचना मिलते ही तहसीलदार समेत राजस्व प्रदेश प्रशासन मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चला रहा है।
जानकारी के अनुसार कोटा गांव के निवासी भारत सिंह की बेटी अर्चना देवी का विवाह विकासखंड के उनेरी गांव में हुआ है। रक्षाबंधन पर्व पर वह सोमवार सुबह अपने पांच साल के बेटे को लेकर अपने मायके कोटा गांव आई। दिनभर पूरे परिवार और गांव वालों के साथ उन्होंने उत्साह के साथ राखी का पर्व मनाया। देर शाम करीब सात बजे घर के पास घात लगाकर बैठे गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया और जबडे़ में दबोचकर झाड़ियों में लापता हो गया।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने लैंसडौन की तहसीलदार शालिनी मौर्य को दी। उन्होंने रिखणीखाल के थानाध्यक्ष संतोष कुमार को घटनास्थल के लिए रवाना करवाया। देखते ही देखते आसपास के सैकड़ों लोग बच्चे की तलाश में जुट गए।
लेकिन अभी तक बालक नहीं मिल पाया है। सर्च अभियान अभी भी जारी है।

More Stories
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का साथ शहीद मेले का हुआ शुभारंभ
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत
स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या