निर्भीक कलम
देहरादून : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून सीमा डूंगराकोटि ने बुधवार को प्रेस नोट जारी कर विशेष लोक अदालत के बारे में बताया गया।
सचिव द्वारा जानकारी दी गई कि उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में दिनांक 29
जुलाई 2024 से दिनांक 03 अगस्त 2024 तक “विशेष लोक अदालत” का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में लंबित फौजदारी मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर मामले, चैक बॉउन्स मामले, बैंक रिकवरी संबंधी मामले, पारीवारिक संबंधों पर आधारित मांमले, शैक्षणिक व सेवा संबंधी मामले, सिविल वाद व अन्य कई प्रकृति के वादों का सुलह / राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
जिन वादकारियों के वाद माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित है तथा जो अपने वादों का आपसी सुलह/राजीनामे के आधार पर निस्तारण कराना चाहते हैं, वे दिनांक 28 जुलाई 2024 तक अपने वादों को आवश्यक रूप से माननीय उच्चतम न्यायालय में सूचीबद्ध करवा ले। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए वादकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के कार्यालय में संपर्क कर सकते है।



More Stories
डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
निराश्रित एवं पालतू पशुओं के प्रभावी प्रबन्धन को लेकर डीएम सख्त, विकसित होगा पशु पंजीकरण एवं मॉनिटरिंग पोर्टल