निर्भीक कलम
ग्राम पंचायत अटल, ब्लॉक चकराता में 11 दिसम्बर 2025 को पंचायत स्तरीय क्षमता-वृद्धि एवं जागरूकता के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से ग्रामीण समुदाय, पंचायत प्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं तथा स्वयं सहायता समूहों को शासन, अधिकारों और विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गणिता शर्मा द्वारा की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत सचिव (VPDO) विवेक नेगी की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने पंचायत प्रशासन, अभिलेख संधारण, कार्ययोजना प्रबंधन एवं योजनाओं के अभिसरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।
प्रशिक्षण का संचालन किंचित प्रयास फाउंडेशन की टीम — प्रिंस यादव एवं दीपक गैरोला — द्वारा किया गया। टीम ने प्रतिभागियों को वनाधिकार अधिनियम, ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP), सतत विकास लक्ष्य (SDG), नौ थीमैटिक विकास क्षेत्रों, पंचायत शासन में पारदर्शिता, सामाजिक लेखा परीक्षा, तथा केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर व्यवहारिक और गहन जानकारी प्रदान की।
प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लिया और ग्राम स्तर पर आने वाली चुनौतियों, योजनाओं के क्रियान्वयन, आजीविका, संसाधन प्रबंधन तथा स्थानीय विकास मॉडल पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभा की भूमिका, समुदाय-आधारित निर्णय प्रक्रिया, तथा कम लागत–शून्य लागत विकास मॉडल के महत्व पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
ग्राम पंचायत अटल में आयोजित यह प्रशिक्षण पंचायत प्रतिनिधियों और समुदाय के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ तथा इससे ग्राम पंचायत के सुशासन, पारदर्शिता, और सहभागितापूर्ण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

More Stories
देहरादून के मछली बाजार में युवती की निर्मम हत्या का राज्य महिला आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सख्त कार्रवाई के निर्देश
देहरादून में नई पहलः दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ
ग्रामीण समृद्धि की धुरी बनेगी सहकारी समितियांः डॉ. धन सिंह रावत