निर्भीक कलम
देहरादून, 23 नवम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने भेंट कर समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग करते हुए शीघ्र सरकार द्वारा कार्यवाही की आग्रह किया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कल मुख्यमंत्री जी से वार्ता कर शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री