लगातार बारिश के कारण 8 अगस्त का कार्यक्रम स्थगित
निर्भीक कलम
देहरादून, 6 अगस्त पूरे प्रदेश में भारी बारिश और आपदा के चलते प्रदेश सरकार ने अभी राज्य स्तरीय तीलू रोतैली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के वितरण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। प्रदेश सरकार उचित समय पर इन पुरस्कारों के वितरण का कार्यक्रम जारी करेगी ।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश की वीर नारियों को सम्मानित करने के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाता है, लेकिन इस साल अभी प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते जनहानि हुई है और हालात सामान्य नहीं है। इस कारण इस पुरस्कार की विजेता को सम्मानित करना अभी संभव नहीं हो पाएगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार का वितरण भी अभी स्थगित कर दिया गया है। इन दोनों पुरस्कारों का वितरण 8 अगस्त को देहरादून में आयोजित होने वाले समारोह में किया जाना था।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार के सभी अंग अभी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आपदाग्रस्त इलाकों में राहत कार्य पहुंचने में व्यस्त हैं। इस कारण अभी इन पुरस्कारों का वितरण समारोह आयोजित किया जाना संभव नहीं है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मौसम में सुधार होने पर जल्दी ही इन दोनों पुरस्कारों के वितरण समारोह की नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री