निर्भीक कलम
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, उधम सिंह नगर में दिनांक 4 अगस्त 2025 को “आपदा प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों में आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, जीवन रक्षक कौशल तथा आपात स्थिति में बचाव के तरीकों की जानकारी देना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े पिछले अनुभवों पर चर्चा की तथा उनसे मिले सबक साझा किए। छात्र-छात्राओं द्वारा मॉक ड्रिल एवं जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से आपदा से निपटने के व्यवहारिक तरीकों को प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला में यह भी सिखाया गया कि किस प्रकार से प्राथमिक उपचार और उचित निर्णय से जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है।
इस कार्यक्रम का संचालन और पर्यवेक्षण निम्नलिखित शिक्षकों के दिशा-निर्देशन में किया गया:
अनिल कुमार राठौर – समन्वयक, विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति
योगेन्द्र सिंह – समन्वयक, नशा उन्मूलन समिति
श्रीमती पूजा भट्ट – स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग
विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को न केवल आपात स्थितियों से निपटना सिखाती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी जागृत करती हैं।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री