निर्भीक कलम
परमार्थ वैदिक गुरुकुल, कण्वाश्रम, कोटद्वार में रविवार से दस दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का प्रारंभ हुआ। छात्रों को सरल पद्धति से संस्कृत सीखाने के उद्देश्य से यह शिविर संस्कृत भारती, कोटद्वार एवं परमार्थ वैदिक गुरुकुल, कण्वाश्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रमाकांत कुकरेती, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कालेज, कोटद्वार ने की। वर्ग शिक्षक डाॅ. कुलदीप मैनदोला, संस्कृत अध्यापक, वैदिक गुरुकुल, ने ‘मम नाम’, ‘भवतः नाम किम्?’ जैसे सरल वार्तालाप आधारित वाक्यों के माध्यम से छात्रों को रोचक तरीके से संस्कृत सिखाई।
वंशबहादुर सिंह, गुरुकुल कण्वाश्रम, संजय रावत, प्राचार्य, वैदिक आश्रम, गुरुकुल कण्वाश्रम, और मनमोहन नौटियाल, प्रधानाचार्य, परमार्थ वैदिक गुरुकुल अतिथि रूप में कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्रों का मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम में स्वेता रावत, प्रशांत, सिद्धार्थ नैथानी, सुभाष, सुदीप देवलियाल उपस्थित थे।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री