निर्भीक कलम
*देहरादून 03 जुलाई, 2025
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया जारी है। जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद देहरादून के सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के कुल 4050 पदों के लिए दो दिनों में 4060 नामांकन पत्रों का विक्रय और 1068 नामांकन पत्र जमा किए गए है।
सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 452, प्रधान ग्राम पंचायत के 384, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 201 और सदस्य जिला पंचायत के लिए 31 सहित कुल 1068 नामांकन पत्र जमा किए गए।
जिले में सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 3395, प्रधान ग्राम पंचायत के 409, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 220 और सदस्य जिला पंचायत 26 सहित कुल 4050 पदों पर निर्वाचन होना है।

More Stories
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का साथ शहीद मेले का हुआ शुभारंभ
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत
स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या