निर्भीक कलम
देहरादून 01 जुलाई, 2025
जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/नोडल अधिकारी कार्मिक अभिनव शाह की अध्यक्षता में 01 जुलाई को मतदान कार्मिकों का सॉफ्टवेयर के माध्यम से पहला रेंडमाइजेशन किया गया। इसमें जिले के 14 हजार पात्र कार्मिकों के पूर्ण डेटाबेस से 25 प्रतिशत रिजर्व सहित 7560 कार्मिकों का चयन किया। इसमें पीठासीन अधिकारी और प्रथम मतदान अधिकारी शामिल है। देहरादून जनपद के 06 विकास खंडों में कुल 1090 मतदेय स्थल है। पहले रेंडमाइजेशन के तहत 1512 मतदान दल बनाए गए है, जिसमें 7560 कार्मिकों का चयन किया गया है। चयनित पीठासीन अधिकारियों को 06 जुलाई और प्रथम मतदान अधिकारियों को 07 जुलाई को पहला प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान कार्मिकों के दूसरे रेंडमाइजेशन में पार्टी गठन के साथ ब्लॉक आवंटित किए जाएंगे। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में द्वितीय कार्मिक के रूप में महिला कार्मिक की भी तैनाती की जाएगी। पारदर्शिता के लिए रेंडमाइजेशन प्रक्रिया की पूरी वीडियो एवं फोटोग्राफी भी की गई। कार्मिकों के रेंडमाइजेशन के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रणजीत सिंह चौहान, एडीआईओ अंकुश पांडेय, डीटीडीओ बृजेन्द्र पांडेय आदि मौजूद थे।

More Stories
देहरादून के मछली बाजार में युवती की निर्मम हत्या का राज्य महिला आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सख्त कार्रवाई के निर्देश
देहरादून में नई पहलः दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ
ग्रामीण समृद्धि की धुरी बनेगी सहकारी समितियांः डॉ. धन सिंह रावत