निर्भीक कलम
देहरादून 25 जुलाई। सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर परमवीर चक्र विजेताओं को दिये जाने वाली सम्मान राशि को बढ़कार डेढ़ करोड़ किये जाने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनका आभार प्रकट किया।
सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी सैन्य परिवार से जुड़े हैं और सैनिक कल्याण के विषयों पर हमेशा ही गम्भीरतापूर्वक कार्य करते हैं। परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि में सीधे एक करोड़ रूपये की वृद्धि मुख्यमंत्री की सैनिकों के कल्याण से जुड़े विषयों पर गंभीरता को दर्शाता है।
सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि “मेरे अनुरोध पर मुख्यमंत्री धामी ने अपने कार्यकाल के दौरान दो बार परमवीर चक्र विजेता को मिलने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ाया है। जिसके लिए वह मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हैं।”
More Stories
मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड के पहले साथी केंद्र का शुभारम्भ
लखवाड व्यासी, त्यूनी प्लासू परियोजना सिर्फ हमारे जिले ही नहीं, उत्तरी भारत के लिए महत्वपूर्णः- डीएम
देहरादून ज़िले के विद्यालयों में कल अवकाश के आदेश