निर्भीक कलम
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल पौड़ी ज़िले के दो दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान आज आयोग अध्यक्ष ने थाना सतपुली का निरीक्षण किया।
वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना अध्यक्ष से महिलाओं से संबंधित केसों की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक थाने में महिला डैस्क (हैल्प लाइन) में सुनवाई की जाती है अधिकतम मामलों का मौके पर ही निस्तारण हो जाता है, अन्यथा महिलाएं अपने अधिकारों के लिए राज्य महिला आयोग में आ सकती है।
निरीक्षण के समय जानकारी में पाया गया कि थाना सतपुली में वर्ष 2025 में महिला सम्बन्धी केवल दो केस पंजीकृत हुए थे। दोनों का आपस में समझौता करा कर मामले का निस्तारण कर दिया गया है।
कुसुम कण्डवाल ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला सुरक्षा को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। आयोग की अध्यक्ष ने थाने में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि पुलिस महिलाओं के लिए व उनसे सम्बंधित मामलों में संवेदनशील रहें एवम शीघ्र अति शीघ्र महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण करें।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री