निर्भीक कलम
कुरुक्षेत्र हरियाणा में चल रहे महिला नॉर्थजोन अंतर विश्वविद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा ने अपने लगातार दूसरी जीत के साथ प्रीक्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया , टीम मैनेजर डॉक्टर गिरीश अधिकारी ने बताया सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा ने अपने पहले मुकाबले में गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून को 30-40 की लीड देखकर 10 अंकों से विजय प्राप्त करी।
वहीं दूसरे मुकाबले में एस.जी.टी. गुरुग्राम हरियाणा को 40 अंकों की लीड देकर
7- 40 से मैच में विजय प्राप्त कर प्रीक्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया , इस अवसर क्रीड़ा अधिकारी लायकत अली खान , विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट, पूर्व कुलपति प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट , अल्मोड़ा/ चंपावत के परिसर के निर्देश प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट , विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी , पिथौरागढ़ परिसर के निर्देश प्रोफेसर हेम चंद पांडे सहित अन्य सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों बधाई दी एवं शुभकामनाएं प्रेषित की

More Stories
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का साथ शहीद मेले का हुआ शुभारंभ
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत
स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या