February 4, 2026

निर्भीक कलम

सच कलम से

यू. सी. सी. से होंगे महिलाओं के अधिकार सुरक्षित :- प्राचार्य प्रो.(डॉ.)डी .एस. नेगी

निर्भीक कलम

कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार (गढ़वाल) के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी .एस. नेगी के दिशा निर्देशन में राजनीति विज्ञान विभाग (विभागीय परिषद)और आइ.क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 25 फरवरी 2025 को एक विशेष संगोष्ठी/भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में समान नागरिक संहिता (यू. सी. सी.)के लागू होने के बाद विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, और लिव. इन.संबंधों पर चर्चा की गई l संगोष्ठी /भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.आशा देवी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया l प्रो. आशा देवी ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने 27 जनवरी 2025 को यू.सी. सी. को आधिकारिक रूप से उत्तराखंड में लागू किया है , इस संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए धर्म जाति और लिंग से परे एक समान कानून स्थापित करना हैl इसी क्रम में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए इतिहास विभाग के प्राध्यापक असि.प्रो. डॉ. नवरत्न ने संबोधित करते हुए विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. प्रमोद कुमार ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा की बात कही इसी क्रम में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. बिशनलाल ने अपने संबोधन में कहा कि यू. सी. सी. से छात्रों को भारतीय संविधान कानूनी प्रणाली को समझने का अवसर मिलेगा l संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. सन्त कुमार ने कहा कि उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में समान नागरिक संहिता (यू. सी. सी.) के लागू होने के बाद विवाह, तलाक ,उत्तराधिकार, और लिव – इन.संबंधों पर चर्चा करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में देवभूमि उत्तराखंड पहला राज्य बन गया जिसमें यू. सी. सी. लागू हो गया है जिसके परिणाम स्वरुप राज्य में लैंगिक समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा करेगा और समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को समाप्त करेगा l उपरोक्त भाषण प्रतियोगिता में बड़ी तादाद में छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन और इससे जुड़ी चुनौतियों पर अपने विचार रखें l प्रतियोगिता का परिणाम प्रो. आशा देवी द्वारा घोषित किया गया l प्रथम स्थान- साक्षी रावत पुत्री रणवीर सिंह एम.ए 2nd सेमेस्टर, द्वितीय स्थान – पुष्पा पुत्री परमानंद एम.ए 4th सेमेस्टर, तृतीय स्थान- सानिया पुत्री आबिद अहमद बीए 6th सेमेस्टर ने प्राप्त किया l कार्यक्रम का समापन करते हुए कार्यकारी विभाग अध्यक्ष असि. प्रो. डॉ ऐश्वर्या राणा ने सम्मानित प्राध्यापक/अतिथियों को सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया तथा छात्र/छात्राओं को आगे इस तरह के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया l संगोष्ठी/भाषण प्रतियोगिता का संचालन डॉ. कविता बिष्ट ने किया l उपरोक्त गोष्ठी में प्रमुख रूप से अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वर्षा सिंह समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ,डॉक्टर श्रद्धा अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. जे. सी.भट्ट, तथा बड़ी संख्या में छात्र/ छात्राएँ मोजूद रहे l