निर्भीक कलम
भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत 12 दिवसीय उद्यमिता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है I इस कार्यक्रम का आयोजन 27 फरवरी से 12 मार्च तक होना है , जिसमें 18 से 45 वर्ष के युवा ऑनलाइन पंजीकरण कर निशुल्क उद्यमिता के गुण सीख सकेंगे।
इस दौरान युवाओं का उद्यमिता से जुड़ी विभिन्न जानकारियां जैसे व्यवसाय योजना बाजार, विश्लेषण, पूंजी प्रबंधन, विपणन, उद्यमिता की चुनौतियां और नेतृत्व कौशल आदि सिखाए जाएंगे I
भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के विशेषज्ञ इस प्रोग्राम में युवाओं को प्रशिक्षण देंगे, महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर एल. राजवंशी और नोडल अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह ने युवाओं से इस कार्यक्रम में पंजीकरण करने की अपील की I पंजीकरण के लिए युवक और युवतियां इस लिंक के साथ अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं I
https://duy-heduk.org/registration/participant/edp

More Stories
देहरादून के मछली बाजार में युवती की निर्मम हत्या का राज्य महिला आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सख्त कार्रवाई के निर्देश
देहरादून में नई पहलः दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ
ग्रामीण समृद्धि की धुरी बनेगी सहकारी समितियांः डॉ. धन सिंह रावत