निर्भीक कलम
देहरादून, 1 फरवरी : महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मोनाल हाल में चल रही वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को मेडल खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदान किए। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली।
खेल मंत्री रेखा आर्या शनिवार को वेट लिफ्टिंग की प्रतियोगिताओं के मैच देखने पहुंची थी। वह करीब 1 घंटे से ज्यादा समय तक फाइनल मुकाबलों को देखती रही और अंत में उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। प्रदेश की खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से मिलकर 38 वें राष्ट्रीय खेलों में मिल रही रहने, खाने, ठहरने, आने-जाने की सुविधाओं पर भी चर्चा की। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ियों ने उन्हें यह बताया है कि यहां मिल रही खेल वह अन्य सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जैसी है। खेल मंत्री ने विजेताओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल देखने आ रहे दर्शकों को भी कोई असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाए। खेल मंत्री का कहना था कि सुरक्षा व्यवस्था सजग होनी चाहिए लेकिन सुरक्षा दर्शकों के आने में बाधा नहीं बने।
इस अवसर पर GTCC अध्यक्ष सुनैना प्रकाश, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, भगवान कार्की व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री