निर्भीक कलम
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फाॅर एनआरडीएमएस इन उत्तराखंड से सत्र:2023-24 की एमएससी रिमोट सेंसिंग एंड जी0आई0एस. की छात्रा आयुशी बांगा का चयन थाईलैंड के ए0आई0टी0 (एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलाॅजी) में पीएच0डी0 के लिए हुआ है। ज्ञातव्य है कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में जी.आई.एस. में देश के कई राज्यों से एम.एससी. करने हेतु विद्यार्थी आते हैं जिनका समय-समय पर देश एवं विदेश की उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में प्लेसमेंट एवं पीएच.डी. के लिए चयन होता रहा है। इसी क्रम में जी.आई.एस की संतरा:2023-24 की छात्रा आयुशी बांगा का थाईलैंड स्थित ए.आई.टी. से पीएच.डी. करने के लिए चयन हुआ है। उन्हें इस संस्थान द्वारा पीएच.डी. करने हेतु आमंत्रित किया गया है।
आयुशी के ए.आई.टी., थाईलैंड से पीएच0डी0 के लिए पत्र प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट, विजिटिंग प्रोफेसर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फाॅर एनआरडीएमएस इन उत्तराखंड के प्रो0 जीवन सिंह रावत, कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, जी.आई.एस. के निदेशक डाॅ0 दीपक, डॉ हिमानी बिष्ट, डॉ सरिता पालनी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं परिसरों के प्राध्यापकों ने हर्ष जताया है।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री