निर्भीक कलम
दिनांकः3 दिसंबर, 2024। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सोमेश्वर का में चल रही परीक्षाओं एवं वहां संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राचार्य प्रो0 अवनींद्र कुमार जोशी से प्रशासनिक एवं विविध गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 जोशी ने शासन स्तर पर चली रही विभिन्न योजनाओं, महाविद्यालय की शैक्षिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के साथ परिसर के द्वारा प्रकाशित पत्रिका आदि की जानकारी दी।
कुलपति प्रो0 बिष्ट ने महाविद्यद्यालय के पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, कार्यालय एवं परीक्षा कक्ष, डिजिटल कक्षा कक्ष के साथ महाविद्यालय में संचालित परीक्षाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कार्मिक मौजूद रहे।



More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री