निर्भीक कलम
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति में कोटद्वार जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद डबराल को जिम्मेदारी दिए जाने पर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा आशा ब्यक्त करते हुए कहा गया कि विनोद डबराल के कुशल नेतृत्व में बद्रीनाथ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला की जीत सुनिश्चित होगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डबराल ने कहा कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए पूरी क्षमता और शक्ति के साथ सांगठनिक कार्य को अंजाम दिया जाएगा।कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता हयात सिंह मेहरा, बलबीर सिंह रावत, राजीव जखमोला, अमित नेगी, विजय नेगी, सुबेग जोशी, जावेद, प्रदीप नेगी, मनोज रावत आदि सम्मिलित थे।

More Stories
हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, जनता की हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग-डीएम हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, जनता की हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग-डीएम
रानीखेत स्थित को-ऑपरेटिव ड्रग फैक्ट्री के फिर बहुरेंगे दिनः डॉ. धन सिंह रावत
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का साथ शहीद मेले का हुआ शुभारंभ